Artikel Terbaru

Breaking News
Loading...

"सेवा ही संगठन" कार्यक्रम के तहत भाजपा वर्करों ने बाटें सैनिटाइजर व मास्क।

ऐलनाबाद : केंद्र की सरकार के सफलता पूर्वक 7 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन है, अभियान के तहत कार्यक्रम के निमित्त आज ऐलनाबाद में अमीर चन्द मेहता (सदस्य,प्रदेश कार्यकरणी भाजपा), भूरा राम डूडी(प्रभारी, भाजपा ,ऐलनाबाद), जसवीर सिंह चहल(मण्डल अध्यक्ष भाजपा, ऐलनाबाद), ब्रह्मानंद शर्मा (महामंत्री भाजपा, ऐलनाबाद) व समिन्द्र कंबोज (महामंत्री भाजपा, ऐलनाबाद) द्वारा सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। 


इस मौके पर ऐलनाबाद अनाज मंडी व बाजार में  अध्यक्ष अमीर चंद मेहता व अन्य  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के संग मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करते हुए, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार व प्रसार किया। अध्यक्ष अमीर चंद मेहता ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर जारी हिदायतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अमीर चंद मेहता ने ग्रामीणों के हाथों को सैनिटाइज करने के साथ साथ महामारी के प्रति लोगों, बच्चों, महिलाओं को सचेत किया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा काेेरोना की गाइडलाइन का पालन करते रहना हैं।     





 

Post a Comment

0 Comments