Artikel Terbaru

Breaking News
Loading...

हरियाणा में 36 दिनों बाद मिले सबसे कम 2,817 नए पॉजिटिव केस, 128 की हुई मौत

हरियाणा में कोरोना लॉकडाउन के चौथे फेज में शर्तों के साथ प्रतिबंधों में कुछ छूट मिलने के बाद बाजारों में रौनक दिखाई दी। पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत पहुंचने पर सरकार अधिक ढील दे सकती है। वहीं मंगलवार को प्रदेश में 2817 नए संक्रमित मिले और 6720 ठीक हुए। रिकवरी दर बढ़कर 93.84 प्रतिशत पर पहुंच गई है। साथ ही 128 मरीजों की मौत हो गई।



गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में अभी तक संक्रमण दर 9 प्रतिशत के आसपास है। ये 5 प्रतिशत से नीचे आने पर लॉकडाउन में अधिक ढील दी जा सकती है। अभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित आसपास के अन्य राज्यों में पूरी तरह से लॉकडाउन है। लेकिन हरियाणा में लोगों की अपील पर कुछ राहत दी है।












 

Post a Comment

0 Comments