किसान आंदोलन को 6 महीने पूरे हो रहे है। जिसे लेकर देशभर के सभी किसानों के धरनों में बुद्ध
पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा। वहीं किसनों का कहना है कि 26 मई 2014 से लेकर अब तक, जब से मोदी सरकार सत्ता
में आई है, वह किसानों के खिलाफ तमाम फैसले लेती रही है।
सिर्फ किसान के खिलाफ ही नहीं, मोदी सरकार जनता विरोधी फैसले लेते रही है। यह
सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों, दलितों, महिलाओं, आदिवासियों, छात्रों, युवाओ, छोटे व्यापारियों एवं सभी
नागरिकों पर लगातार दमन किया गया।
मोदी सरकार के 26 मई 2021 को 7 साल होने जा रहे हैं जिसे संयुक्त किसान मोर्चा विरोध दिवस के रूप में मना रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा सभी देशवासियों से अपील करता है कि इस दिन अपने घरों, वाहनों एवं तमाम जगहों पर काले झंडे लगाकर विरोध किया जाए। सभी लोग केंद्र की मोदी सरकार के पुतले जलाए और सरकार के प्रति अपना विरोध प्रकट करें। साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि पक्के मोर्चो में काली पगड़ी और काली चुन्नी पहनी जाए।
यह भी देखें : देखिए आज की 11 बड़ी खबरें 11 मिनट में लगातार || 25/05/2021 || Khabar11 India
0 Comments