Artikel Terbaru

Breaking News
Loading...

रोहतक की सड़कों पर दौड़ेंगी इको फ्रेंडली मिनी बसें, तय किए गए ये 5 रुट


हरियाणा : रोहतक शहर में अब 5 इको फ्रेंडली मिनी बस की नगर निगम द्वारा आज सौगात दी गई है। शहर में 32 सीट वाली इको फ्रेंडली बसों का 50 फीसद क्षमता के साथ संचालन आज यानि 18 जून से शुरू कर दिया गया है। शुभारंभ नए बस स्टैंड पर दोपहर 12 बजे मेयर मनमोहन गोयल, नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा, रोडवेज अधिकारी की मौजूदगी में किया गया।

नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा ने जानकरी देते हुए बताया कि शहरवासी के साथ-साथ ग्रामीणवासी भी 10 रुपए किराए पर इन बसों में सफर कर सकेंगे। फ़िलहाल 5 बस का संचालन शुरू किया गया है लेकिन जैसे ही अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी तभी इस कोटे को आगे बढ़ा दिया जाएगा। उनका कहना है कि पूरे देश में फ़िलहाल रोहतक नगर निगम ही पहला ऐसा निगम है जिसने सीएनजी बस सेवा की शुरुआत की है।

रोहतक मेयर मनमोहन गोयल ने सभी शहरवासियो को बधाई देते हुए कहा कि इन बसों में नगर निगम का कोई खर्च नहीं हुआ है। ये बसें कॉन्ट्रैक्ट पर चलाई जा रही हैं। प्रति बस हर महीने 16 हजार रुपए निगम कार्यलय में जमा होंगे। इससे निगम की तो आमदनी बढ़ेगी। साथ ही आम लोगों को भी फायदा मिलेगा।



 

Post a Comment

0 Comments