Artikel Terbaru

Breaking News
Loading...

देश के इन राज्यों में बढ़ते तापमान के बीच भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी


देशभर में जून का महीना शुरू होते ही तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई राज्यों में तो मानसून का आगमन होने लगा है। वहीं अगर बता करें हरियाणा की तो आज दिनभर लू ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। बता दें की लू की मौसम अगले तीन चार दिन तक रहने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र में मानसून का असर अभी 30 से 40 फीसदी हिस्सों में देखा जाने लगा है।


मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण और उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की चेतावनी है। जिसे लेकर पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, उत्तर भारत के राज्य राजस्थान, झारखंड, बिहार के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत बंगाल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव जारी रहेगा। साथ ही यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और एमपी में 20 जून के बाद मानसून पहुंचेगा।


यह भी देखें :  देखिए आज की 11 बड़ी खबरें 11 मिनट में लगातार || 9Jun2021 || khabar11india


 

Post a Comment

0 Comments